inshorts

बिहार के सीएम नीतीश की जनसभा में चोरों की 'मौज', कई महिलाओं के गहनों पर किया हाथ साफ

दरभंगा (बिहार) में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा में चोरों ने सैकड़ों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में 12 महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र आदि चुरा लिए। चोरी का पता चलने पर महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं और आक्रोश में मुख्य सड़क को जाम कर दिया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद सड़क से जाम हटाया गया।