बिहार के स्कूलों में नामांकन के लिए PEN व APAAR आईडी की गई अनिवार्य: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) और ऑटोमेटिक परमानेंट अकैडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी अनिवार्य की गई है। पटना के डीईओ संजय कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य पीईएन स्कूल जारी करता है और जिनका पीईएन नहीं होगा उनका अपार कार्ड नहीं बनाया जाएगा।