बिहार के सोनपुर पशु मेले में जाफराबादी नस्ल का 38 माह का भैंसा चर्चा में है जिसकी कीमत ₹1 करोड़ है। वह 4 लीटर दूध सुबह और 4 लीटर दूध शाम को पीने के अलावा केला, काजू, किशमिश, खजूर, चोकर, भूसा भी खाता है। इस भैंसे को दूध पिलाने के लिए एक अच्छी नस्ल की स्पेशल गाय रखी गई है।