बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की स्कूल ड्रेस का रंग तय किया गया है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार, 1-12वीं कक्षा तक की छात्राओं की समीज/शर्ट आसमानी नीले जबकि सलवार/स्कर्ट व दुपट्टा/हाफ जैकेट गहरे नीले रंग की होगी। वहीं, छात्र आसमानी नीले रंग की शर्ट व गहरे नीले रंग की पैंट पहनेंगे।