बिहार के समस्तीपुर में बदमाशों ने मुखिया संघ के अध्यक्ष की गोली मारकर की हत्या
समस्तीपुर (बिहार) में शुक्रवार रात मोरवा प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष व वनवीरा पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा की एक बदमाश ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त शर्मा एक युवक के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। मुखिया की हत्या से नाराज़ ग्रामीणों ने शनिवार सुबह समस्तीपुर-हाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया।