बिहार के सरकारी कर्मियों को छुट्टी के लिए 7 दिन पहले देनी होगी सूचना

बिहार के सरकारी कर्मचारियों को अब छुट्टी के लिए कम-से-कम 7 दिन पहले आवेदन देना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सिद्धेश्वर ने निर्देश जारी किया है। बकौल विभाग, छुट्टी और मुख्यालय छोड़ने का आवेदन 2-3 दिन पहले मिलता है जिससे सक्षम स्तर से इसकी मंज़ूरी लेने और उससे संबंधित निर्णय की सूचना जारी करने में देरी होती है।