बिहार के सरकारी स्कूल में मिली 'नागमणि', शिक्षिका ले गई घर तो मचा हड़कंप

मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक स्कूल परिसर में एक छात्रा को चमकदार पत्थर 'नागमणि' मिला है और उसने बताया कि उसे यह पत्थर एक सांप ने दिया है। छात्रा ने 'नागमणि' एक शिक्षिका को सौंप दी जिसे लेकर वह घर चली गई। मामले के खुलासे पर गांव में हड़कंप मच गया और भीड़ जमा हो गई जिसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी।