बिहार कैबिनेट ने 26 प्रस्तावों को दी मंज़ूरी, किसान सलाहकारों की सैलरी में बंपर इज़ाफा

बिहार कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को 26 प्रस्तावों पर मुहर लग गई। किसान सलाहकार योजना के तहत वित्त वर्ष 2025-26 से किसान सलाहकार का मानदेय ₹13,000/माह से बढ़ाकर ₹21,000/माह किया गया है। राज्य के 6 ज़िलों में नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने की मंज़ूरी मिली और विकलांग लोगों के बीच स्वरोज़गार/उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ₹10.25 करोड़ स्वीकृत हुए।

Load More