बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने अवर सांख्यिकी पदाधिकारी व प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के 682 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज (मंगलवार) 1 अप्रैल 2025 से 19 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। इनमें ईबीसी, एससी, एसटी और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लिए क्रमश: 112, 98, 7 व 68 पद आरक्षित हैं।