चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान के दिन पेड छुट्टी (सवैतनिक अवकाश) का अधिकार होगा। आयोग ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-135B के तहत सभी संस्थानों को कर्मचारियों को मतदान के दिन छुट्टी देनी होगी व वेतन में कटौती नहीं की जाएगी और नियम तोड़ने वाले नियोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा।