बिहार चुनाव से पहले JDU में बगावत के सुर, पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता जय कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में निर्णय प्रक्रिया पूरी तरह से अंधेरे में की जा रही है और कई मामलों की जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं दी जा रही है। बकौल सिंह, पार्टी को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।