जालंधर (पंजाब) से किशनगंज (बिहार) जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस में महिला यात्रियों ने एक गर्भवती महिला का बिना डॉक्टर और नर्स की मदद के सफल प्रसव कराया है। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद मेडिकल टीम ने नवजात बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई थी।