बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (बीटीएससी) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) के 3,623 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी 4 मार्च से 1 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष व महिलाओं के लिए 40 वर्ष रखी गई है।