आरा (बिहार) में तनिष्क शोरूम से ₹10 करोड़ के गहने लूटने के 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, लुटेरे हरियाणा, जम्मू व छत्तीसगढ़ भाग गए थे। वहां पर किसी ने अपने पिता के पास शरण ली तो कोई प्राइवेट नौकरी करने लगा। गौरतलब है, लूटकांड के आरोपी चुनमुन को पुलिस ने अररिया में मार गिराया था।