बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का फिजिकल टेस्ट 9 दिसंबर से होगा शुरू, एडमिट कार्ड जारी

बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 9 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। परीक्षा के कार्यक्रम की पूरी सूचना वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है व अभ्यर्थी आज (गुरुवार) से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का परिणाम 14 नवंबर को घोषित हुआ था जिसमें 1,07,079 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे।