बिहार पुलिस में 48,000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, अधिसूचना जारी

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में कुल 48,447 पदों पर भर्ती की मंज़ूरी दी है। गृह विभाग के अनुसार, पुलिस अवर-निरीक्षक (एसआई) व समकक्ष के 20,937 पद, सिपाही व समकक्ष के 22,010 और चालक सिपाही व समकक्ष के 5,500 पद भरे जाएंगे। इनमें से पुलिस अवर-निरीक्षक के 10,468 पद सीधी नियुक्ति से और 10,469 पद विभागीय प्रोन्नति से भरे जाएंगे।

Load More