केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत सिपाही के 4128 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 है। वहीं, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।