बिहार पुलिस में स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) के 305 पदों पर भर्ती के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 17 दिसंबर 2024 से आयोग की बेवसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 01.08.2024 तक 12वीं कक्षा पास या इसके समकक्ष होनी चाहिए।