बिहार में 'गुरुजी' बने डांसर! ऑर्केस्ट्रा की डांसरों के साथ लगाए अश्लील ठुमके, अब संकट में नौकरी
सीतामढ़ी (बिहार) में ऑर्केस्ट्रा डांसरों संग अश्लील डांस कर रहे और उन पर नोट उड़ाते मधुसूदन सिंह नामक सरकारी शिक्षक का वीडियो वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, वीडियो करीब 8 महीने पहले एक ‘छठी’ समारोह का है। वीडियो के चलते लोगों में रोष है और मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।