बिहार में 'डायन' होने के शक में धारदार हथियार से की गई बुज़ुर्ग दंपति की हत्या

जमुई (बिहार) में कथित तौर पर डायन होने के शक में एक बुज़ुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई। मृतक दंपति के बेटे ने आरोप लगाया है कि मसान घाट निवासी अशोक भुल्ला के परिवार में एक शख्स की मौत के बाद उसने माता-पिता पर टोटका करने का आरोप लगाया था और परिजन संग मिलकर दोनों की हत्या कर दी।