बिहार में 'फर्ज़ी नौकरी रैकेट' का हुआ भंडाफोड़, 400 युवकों को बनाया गया था बंधक

पूर्वी चंपारण (बिहार) के रक्सौल इलाके में पुलिस ने शनिवार को एक बड़े 'फर्ज़ी नौकरी रैकेट' का भंडाफोड़ किया। यहां पड़ोसी देश नेपाल, उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न ज़िलों से आए 400 से अधिक युवकों को बंधक बनाकर रखा गया था जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया। बकौल पुलिस, बंधक युवकों के परिजन से पैसे वसूल किए जा रहे थे।