नालंदा (बिहार) के राजगीर में चल रहे मलमास मेले में 'सुनामी झूले' से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, झूला झूलते समय हवा में ही युवक की सेफ्टी बेल्ट खुल गई थी। घटना का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें युवक झूले से गिरकर एक पोल से टकराते हुए नीचे गिरता दिखा।