बिहार में 100 साल पुराना शिवलिंग चोरी, अन्य मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की हुई कोशिश

नालंदा (बिहार) के कथौली गांव स्थित प्राचीन शिवालय से करीब 100 साल पुराना शिवलिंग और नंदी महाराज की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने मंदिर की अन्य मूर्तियों को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की है। पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र ने कहा कि यह आस्था पर चोट करने का प्रयास है।