बिहार में 10वीं की परीक्षा छूटने पर सेंटर के बाहर रोती दिखीं छात्राएं, कुछ की बिगड़ी तबीयत
बिहार के सीतामढ़ी में सोमवार को लेट से पहुंचने के कारण 10वीं की 9 छात्राओं को एक परीक्षा केंद्र के बाहर रोक दिया गया। इसके बाद परीक्षा छूटने से परेशान छात्राएं केंद्र के बाहर रोने-चिल्लाने लगीं जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस दौरान कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है।