inshorts

बिहार में 12वीं की परीक्षा में छात्रों के जूता-मोज़ा पहनकर आने पर रोक, बोर्ड ने जारी किया आदेश

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 12वीं की परीक्षा में छात्रों के जूता-मोज़ा पहनकर परीक्षा केंद्र आने पर रोक लगा दी है। जारी आदेशानुसार, 6-15 फरवरी तक आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थियों का परीक्षा भवन में जूता-मोज़ा पहनकर आना वर्जित रहेगा। इससे पहले बोर्ड ने 1-5 फरवरी तक छात्रों को परीक्षा में जूते-मोज़े पहनने की अनुमति दी थी।