बिहार में 17 वर्षीय लड़के के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोपी दारोगा हुआ सस्पेंड

बेगूसराय (बिहार) में एक 17 वर्षीय लड़के के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने के आरोपी दारोगा को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बेगूसराय पुलिस ने इसकी प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है। दारोगा पर पीड़ित को अपने घर पर बुलाकर घटना को अंजाम देने का आरोप है और मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है।