बिहार में 2 दिनों से लापता शिक्षिका की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में दो दिनों से लापता एक 58 वर्षीय शिक्षिका की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। पूछताछ में शिक्षिका के परिजन ने बताया कि उसे बीएलओ का काम सौंपा गया था जिससे उसपर काफी दबाव था और वह तनाव में थी। बकौल परिजन, वह शुक्रवार शाम को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी।