बिहार में 2020 से अब तक युवाओं के रोज़गार का क्या था लक्ष्य और कितनों को मिली नौकरी?

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को 'X' पर जानकारी दी है कि प्रदेश सरकार ने 2020 में 10 लाख युवाओं को रोज़गार से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। उन्होंने बताया, "अब तक तकरीबन 24 लाख युवाओं को रोज़गार मिला और इस वर्ष 10 लाख और लोगों को रोज़गार उपलब्ध कराने पर सरकार काम कर रही है।"