मधुबनी (बिहार) के बनरझूला गांव में शुक्रवार को जेएमडी पब्लिक स्कूल के 22 वर्षीय शिक्षक अमन कुमार का शव हॉस्टल में तौलिए से लटका मिला। मृतक के परिजन ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने की आशंका जताई है। सीतामढ़ी ज़िले के अमन कुमार इस स्कूल में 6 महीने से शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।