बिहार में 3 बच्चों के पिता ने खुद को सिंगल बताकर की दूसरी शादी, राज़ खुलने पर हुआ बवाल

बांका (बिहार) में एक शादीशुदा शख्स द्वारा खुद को सिंगल बताकर एक युवती से दूसरी शादी किए जाने का मामला सामने आया है। 2 साल बाद राज़ खुलने पर दूसरी पत्नी ने बवाल कर दिया और थाने में मामले की शिकायत की है। रिपोर्ट के मुताबिक, 7 साल पहले शख्स ने पहली शादी की थी जिससे उसके 3 बच्चे हैं।