बिहार में 33 साल पुराने केस में 84 साल के बुज़ुर्ग को भेजा गया जेल, सहारा देते दिखे 2 लोग
वैशाली (बिहार) में लगभग 33-साल पुराने केस में 84-वर्षीय बुज़ुर्ग को जेल भेजा गया है और मामले में सज़ा का एलान मंगलवार को होगा। वीडियो में बुज़ुर्ग को 2 लोग सहारा देते हुए दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दंपति पर जानलेवा हमले के इस मामले में 5 लोगों को दोषी ठहराया गया जिनमें से 4 की मौत हो चुकी है।