बिहार में 34 साल पुराने केस में सज़ा के बाद ज़मानत पर जेल से बाहर आया 85 वर्षीय बुज़ुर्ग
वैशाली (बिहार) में 34-साल पुराने केस में 85-वर्षीय बुज़ुर्ग को 3-साल की सज़ा सुनाई गई है। सज़ा के एलान के बाद कोर्ट ने बुज़ुर्ग की उम्र व गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए उन्हें ज़मानत दे दी और वह जेल से बाहर आ गए। गौरतलब है, जानलेवा हमले के 1992 के मामले में उन्हें बीते दिनों जेल भेजा गया था।