बिहार में 4 साल से 'शोपीस' की तरह खड़ा है ₹6 करोड़ में बना पुल, तस्वीर आई सामने
कटिहार (बिहार) में पसंता पुल चार साल पहले करीब ₹6 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो गया था लेकिन अब तक इसका अप्रोच रोड नहीं बन पाया है। बकौल रिपोर्ट्स, निजी ज़मीन के अधिग्रहण में अड़चन के कारण अप्रोच रोड का निर्माण रुका हुआ है जिस कारण इस पुल का उपयोग शुरू नहीं हो सका है।