बिहार में 5वीं की छात्रा से शादी करने जा रहा था 35 वर्षीय शख्स, पुलिस ने रुकवाई शादी
फुलवारीशरीफ (बिहार) में 35-वर्षीय शख्स की आज (16 नवंबर) 5वीं कक्षा की 12-वर्षीय छात्रा से शादी होने जा रही थी लेकिन पुलिस ने पहले ही यह शादी रुकवा दी है। आरोप है कि दूल्हा पक्ष के लोग बच्ची के परिवार पर बाल विवाह का दबाव बना रहे थे। बच्ची की बड़ी बहन ने थाने में शिकायत दी थी।