बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने X पर पोस्ट कर बताया है कि प्रदेश के पूर्व-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मान में कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर ब्रिज का नाम अब 'नीतीश सेतु' कर दिया गया है। 6 लेन वाले इस पुल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह राष्ट्र को समर्पित करेंगे। गौरतलब है, प्रधानमंत्री 21 नवंबर को बिहार का दौरा करने वाले हैं।