inshorts

बिहार में ASI की पीट-पीटकर की गई हत्या

बिहार के अररिया में कुछ ग्रामीणों ने फुलकाहा थाना के एएसआई की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी है। यह घटना देर रात की है जब पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए लक्ष्मीपुर गांव पहुंची थी और अपराधी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर धावा बोल दिया। अररिया एसपी अंजनी कुमार ने मौत की पुष्टि की है।