अररिया (बिहार) में एक एएसआई की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फारबिसगंज के डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने बताया है कि एक अपराधी के विवाह समारोह में शामिल होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। बकौल डीएसपी, ग्रामीणों ने हमला कर अपराधी को छुड़ा लिया जिस दौरान एएसआई गिर गए व अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।