inshorts

बिहार में ATM बूथ से निकले आलू-प्याज और झाड़ू, पैसे निकालने आए लोग हुए हैरान

बिहार के बेगूसराय और खगड़िया की सीमा पर स्थित परिहारा गांव में इंडिया वन का ATM बंद पड़ा है। कभी ग्रामीणों के लिए नकदी निकालने का अहम साधन रहा यह ATM अब सामान रखने की जगह बन गया है। इसके अंदर आलू-प्याज, झाड़ू और कूड़ा-कचरा रखा हुआ है। पैसे निकालने पहुंच रहे लोग यह नज़ारा देखकर हैरान रह जाते हैं।