बिहार में BPSC की 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा हुई स्थगित, 3 जून को होनी थी आयोजित
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 33वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बीपीएससी ने अपने नोटिस में बताया कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है। गौरतलब है, इस परीक्षा का आयोजन 3 जून को होना था और नई तारीख को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।