पटना (बिहार) स्थित बीपीएससी के एक परीक्षा केंद्र का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कई अभ्यर्थी स्टोरेज एरिया से प्रश्न-पत्र लूटते और फाड़ते दिख रहे हैं। हंगामा कर रहे छात्र परीक्षा दे रहे कई परीक्षार्थियों के प्रश्न-पत्र भी छीनते दिखे। परीक्षा अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बीपीएससी ने पेपर लीक के आरोपों को खारिज कर दिया है।