बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'X' पर पोस्ट किया है, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है...बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को ₹6,000/माह की जगह ₹15,000/माह देने का विभाग को निर्देश दिया है।" इसके अलावा, पत्रकार के आश्रित पति/पत्नी को मिलने वाली पेंशन ₹3,000 से बढ़ाकर ₹10,000 प्रति माह की गई है।