inshorts

बिहार में JDU से 3 बार विधायक रहीं मीना द्विवेदी जन सुराज में हुईं शामिल

बिहार की गोविंदगंज विधानसभा सीट से 3 बार जेडीयू की विधायक रहीं मीना द्विवेदी बुधवार को जन सुराज पार्टी में शामिल हो गईं जिनका पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने पीला गमछा पहनकर स्वागत किया। मीना चंपारण के बाहुबली रहे देवेंद्र दुबे की भाभी हैं। पिछले दिनों मीना ने जेडीयू से इस्तीफा देते हुए पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।