inshorts

बिहार में RJD नेता मदन को टिकट न मिलने की खबर सुनकर उनके समर्थक की हार्ट अटैक से चली गई जान

बिहार चुनाव में आरजेडी नेता मदन शाह को टिकट न मिलने पर उनके 28-वर्षीय समर्थक की कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट, टिकट न मिलने की जानकारी सुनने के बाद उसके सीने में दर्द हुआ और वह ज़मीन पर गिर गया था। शाह का टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोने का वीडियो भी सामने आया था।