बिहार में SSC MTS परीक्षा में धांधली का हुआ खुलासा, 12 फर्ज़ी अभ्यर्थी समेत 35 लोग गिरफ्तार

पूर्णिया (बिहार) पुलिस ने बुधवार को आयोजित केंद्रीय एसएससी एमटीएस की परीक्षा में धांधली का खुलासा करते हुए 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, आरोपियों में 12 फर्ज़ी अभ्यर्थी हैं। पुलिस ने सेंटर से कई डिवाइस व भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, सेंटर को सील किया गया है और परीक्षा रद्द की गई है।