बिहार में अनफिट पाए जाने पर रिटायर कर दिए जाएंगे पुलिसकर्मी, फरमान जारी होने पर मचा बवाल
बिहार पुलिस मुख्यालय ने शारीरिक रूप से अनफिट पुलिसकर्मियों को रिटायर करने का फरमान जारी किया है। मुख्यालय ने सभी ज़िलों के एसपी को ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बनाने का निर्देश दिया। बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा, "जो आदेश जारी हुआ है इसको लेकर वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।"