बिहार में इस साल के अंत तक मिलेंगी 12 लाख सरकारी नौकरियां और 34 लाख रोज़गार के अवसर
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार इस साल के अंत तक 12 लाख सरकारी नौकरियां देगी और युवाओं के लिए 34 लाख रोज़गार के अवसर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में काम कर रही है। बकौल राज्यपाल, सरकार ने अब तक 9 लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दीं।