बिहार में एक और कारोबारी की हत्या, छपरा में हार्डवेयर व्यवसायी को मारी गई गोली
छपरा (बिहार) में रविवार देर शाम हार्डवेयर व्यवसायी रौशन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि रौशन सिंह को 2-3 बदमाशों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।