बिहार में एक साल के अंतराल में बकरीद पर ही हुई मुस्लिम पति-पत्नी की मौत
गोपालगंज (बिहार) में गुरुवार को बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देने के लिए हथियार उठाते ही अचानक सीने में तेज़ दर्द होने के बाद एक 50-वर्षीय शख्स की मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। बकौल परिजन, पिछले साल बकरीद की कुर्बानी के दौरान शख्स की पत्नी की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी।