पटना (बिहार) के महात्मा गांधी सेतु पुल पर शनिवार को ओवरटेक करने के चक्कर में एक तेज़ रफ्तार बाइक सवार ट्रक और पुल की रेलिंग के बीच तंग जगह में फंस गया। सामने आए वीडियो में ट्रैफिक पुलिस समेत अन्य लोग ट्रक को हटाकर बाइक सवार को बचाते दिखे। घटना में बाइक सवार शख्स के पैर में चोट आई है।