बिहार में की गई कारोबारी की हत्या, नाराज़ परिजन ने आरोपी की 2 गाड़ियों को फूंका
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में बुधवार रात कबाड़ कारोबारी मोहम्मद गुलाब की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोहम्मद गुलाब अपनी दुकान के बाहर बैठे थे तभी बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी के घर के बाहर दो गाड़ियों में आग लगा दी।